UP Police Constable Syllabus: देश के हर युवाओं को सेना में भर्ती होने का बहुत अधिक शौक होता है। चाहे वह आर्मी की भर्ती हो या फिर हो पुलिस की, फ़ोर्स की नौकरी सभी को अच्छी लगती है। जितने भी नौजवान युवा हैं वो सभी फाॅर्स में रहकर देश की सेवा करना चाहते हैं। भर्ती का जोश युवाओं में हमेशा बरकरार रहता है। भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों को आपने फिजिकल की तैयारी करते हमेशा ही देखा होगा। उत्तर प्रदेश के युवाओं में भी यूपी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती बहुत लोकप्रिय है, इसमें भाग लेने के लिए युवा सालों मेहनत करते हैं और सभी को इस भर्ती का बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
फिजिकल की तैयारी के साथ-साथ रिटन की तैयारी करना भी बहुत जरुरी है, इसलिए आज हम आपके लिए UP Police Constable Syllabus 2023 (यूपी पुलिस कांस्टेबल सिलेबस) लेकर आये हैं।
UP POLICE CONSTABLE RECRUITMENT 2023

सिलेबस के अनुसार पढ़ने पर आपको एक अच्छी गाइडेंस मिलेगी, जिस से सिर्फ वही पढोगे जो पेपर में पुछा जाना है। यूपी में अधिकतर यूपी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती में बाकी भर्तियों से अभ्यर्थियों की संख्या ज्यादा रहती है। जिस कारण कंपटीशन बढ़ जाता है। इसलिए अभ्यर्थियों को फिजिकल और रिटन दोनों में अपनी तयारी पूरी रखनी होगी। यूपी पुलिस भर्ती का आधिकारिक सिलेबस उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रमोशन बोर्ड के द्वारा जारी किया जाता है। उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह पोस्ट बेहद महत्वपूर्ण है।
UP Police Constable Syllabus 2023
यूपी पुलिस भर्ती का आयोजन जल्द से जल्द किया जान है, सीएम आदित्यनाथ योगी जी ने इस भर्ती को समयावधि के अंदर पूर्ण करने की घोषणा कर दी है। UP Police Constable Bharti में आवेदन करने से पूर्व आपको परीक्षा पैटर्न, योग्यता, सैलरी और कटऑफ आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी होना जरुरी है। इस भर्ती की लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए आपको एक अच्छी रणनीति बनाना आवश्यक है। उत्तर प्रदेश पुलिस प्रोन्नति बोर्ड द्वारा पुलिस की भर्ती आने वाली है, सरकारी नौकरी पाने के लिए आपको सही दिशा और निर्देश का होना ज़रूरी है।
UPHESC Recruitment 2023 | Apply online
इस लेख में देखें
UP Police Constable Syllabus 2023
भर्ती का नाम | यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 |
भर्ती बोर्ड का नाम | उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ |
पद का नाम | यूपी कांस्टेबल |
परीक्षा स्तर | राज्य सरकार |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
कुल प्रश्न | 150 |
कुल समय | 120 मिनट |
कुल अंक | 300 |
नेगेटिव मार्किंग | (1/4 अंक) |
वेतनमान | 20500-42500/- रुपये |
आधिकारिक वेबसाइट | uppbpb.gov.in |
यूपी पुलिस जेल वार्डर भर्ती 2023 – UPPRPB
UP Police Constable Exam Pattern
- यह परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित होती है।
- सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होते हैं।
- इस परीक्षा में प्रश्न हिंदी और अंग्रेजी दोनों में होते हैं।
- इस परीक्षा में 150 प्रश्न पूछे जायेंगे जिसमें प्रत्येक प्रश्न 2 अंक के होते हैं ।
- यह परीक्षा कुल 300 अंकों की होती है ।
- इस परीक्षा की समयावधि कुल 2 घंटे की होती है।
- इस परीक्षा में 1/4 की नेगेटिव मार्किंग होती है।
विषय का नाम | प्रश्नों की संख्या | अंक | समय |
---|---|---|---|
सामान्य ज्ञान | 38 | 76 | |
सामान्य हिंदी | 37 | 74 | |
गणित | 38 | 76 | |
मानसिक योग्यता / बुद्धि / तर्क क्षमता | 37 | 74 | |
कुल | 150 | 300 | 2 घंटे |
UP Police Constable Syllabus PDF In Hindi
सामान्य ज्ञान | मुद्रा, लिपि, पुस्तकें, राजधानी, भारतीय भाषाएं, वैज्ञानिक प्रगति/विकास, राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार, भारत और उसके आस-पास के देश, खेल-कूद-एथलीट जैसे आवश्यक ज्ञान |
सामान्य हिंदी | विलोम, शब्द ज्ञान, पत्र लिखना, पत्र लिखना, समानार्थी शब्द, वाक्य सुधार, पैसेज से प्रश्न और उत्तर, शब्दों का प्रयोग, पैसेज का शीर्षक, मुहावरे वाक्यांश, एक शब्द प्रतिस्थापन |
संख्यात्मक योग्यता | छूट, लाभ हानि, प्रतिशत, दूरी, क्षेत्रमिति, साझेदारी, कार्य समय, सरलीकरण, संख्या प्रणाली, दशमलव अंश, एचसीएफ एलसीएम, अनुपात और अनुपात, टेबल और ग्राफ का उपयोग, साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज |
मानसिक क्षमता परीक्षण | सामान्य ज्ञान परीक्षण, तार्किक आरेख, धारणा परीक्षण, कोडिफ़ीकेशन प्रतीक-संबंध व्याख्या, शब्द निर्माण परीक्षण, तर्क की प्रबलता, अक्षर और संख्या श्रृंखला, शब्द और वर्णमाला सादृश्य, डेटा की तार्किक व्याख्या, पत्र और संख्या कोडिंग, निहित अर्थों का निर्धारण |
मानसिक योग्यता | अनुकूलन क्षमता, सांप्रदायिक सौहार्द्र, कानून का शासन, अपराध नियंत्रण, सार्वजनिक हित, पुलिस प्रणाली, पेशे में रुचि, बुनियादी कानून, लिंग संवेदनशीलता, नियम और कानून, मानसिक क्रूरता, व्यावसायिक जानकारी (मूल स्तर), अल्पसंख्यकों और वंचितों के प्रति संवेदनशीलता, समसामयिक पुलिस मुद्दे और कानून और व्यवस्था |
बुद्धिलब्धि | खून का रिश्ता, डायरेक्शन सेंस टेस्ट, कोडिंग-डिकोडिंग, श्रृंखला समापन, संबंध और सादृश्य परीक्षण, समय अनुक्रम परीक्षण, क्रम में व्यवस्थित करना, भिन्न का पता लगाना, गणितीय क्षमता परीक्षण, वर्णमाला के आधार पर समस्याएं, वेन आरेख और चार्ट प्रकार परीक्षण |
विचार | उपमा, भेदभाव, दृश्य स्मृति, निर्णय लेना, संबंध, अवलोकन, अंकगणित तर्क, समानताएँ, अंतरिक्ष दृश्य, अवधारणाओं, मतभेद, विश्लेषण और निर्णय, समस्या को सुलझाना, अंकगणितीय संख्या श्रृंखला, मौखिक और आकृति वर्गीकरण, अंकगणितीय संगणना और अन्य विश्लेषणात्मक कार्य, अमूर्त विचारों और प्रतीकों और उनके संबंधों से निपटने की क्षमता |
UP Constable Physical Efficiency Test (PET)
पुरुष | महिला | |
दूरी | 4.8KM | 2.4KM |
टाइम | 25 मिनट | 14 मिनट |
यूपी नलकूप चालक भर्ती 2023: UPSSSC
शारीरिक मानक परीक्षण (PST): ऊंचाई
पुरुष | महिला | |
UR | 168cm | 152cm |
OBC | 168cm | 152cm |
SC | 168cm | 152cm |
ST | 160cm | 147cm |
शारीरिक मानक परीक्षण (PST): सीना
पुरुष | |
UR | 79cm – 84cm |
OBC | 79cm – 84cm |
SC | 77cm – 82cm |
ST | 77cm – 82cm |
UP Police Constable Syllabus FAQ’s
UP Police Constable में 150 प्रश्न आते हैं जो कुल 300 अंकों के होते हैं।
जी हाँ इस परीक्षा में 1/4 की नेगेटिव मार्किंग होती है।
UP Police Constable की परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों का होता है।
UP Police Bharti में जनरल उम्मीद्वारो की उम्र 18 से 22 वर्ष तक होनी चाहिए।
यूपी पुलिस कांस्टेबल को 21,700 से 69,100 रुपये के बीच सैलरी दी जाती है।