सशस्त्र सीमा बल ने हेड कांस्टेबल के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। जो भी इस भर्ती के लिए इच्छुक हैं उनके लिए यह ख़ुशी का अवसर है। SSB सीमा बल ने विभाग में रिक्त कांस्टेबल के पदों के लिए सरकारी नौकरी का विज्ञापन जारी किया है।

Get diet and fitness tips in your inbox
Eat better and exercise better. Sign up for the Diet&Fitness newsletter.
इस भर्ती के तहत 914 रिक्त पदों पर आवेदन की प्रक्रिया को जारी किया है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओ के लिए सशस्त्र सीमा बल में नौकरी पाने का सुनेहरा नौका है।

अगर आप भी इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते है तो आपको सशस्त्र सीमा बल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक करना होगा। SSB सीमा बल विभाग ने भर्ती की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को 20 मई 2023 से शुरू कर दिया है। जिसमे की अभ्यार्थी 15 जून 2023 तक आवेदन कर सकते है।
योग्य उम्मीदवार SSB head constable 2023 की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कर सकते है। इस भर्ती की अधिक जानकारी के लिए आपको आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर लेना है।
यदि आप सेना में भर्ती होना चाहते हैं तो BSF में भी हेड कांस्टेबल की भर्ती शुरू हो चुकी है, आप जल्दी उसके लिए अंतिम तिथि से पूर्व आवेदन कर सकते हैं।
Table of Contents
SSB Head Constable Recruitment 2023
विभाग का नाम | सशस्त्र सीमा बल (SSB) |
पद का नाम | हेड कांस्टेबल |
कुल पदों की संख्या | 914 |
शैक्षणिक योग्यता | 10 वीं और 12 वीं पास |
आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
राष्ट्रीयता | भारत का नागरिक |
आयु सीमा | 18 से 27 वर्ष |
सैलरी | 25500 से 81000 |
आवेदन की तिथि | 20 मई 2023 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 15 जून 2023 |
ऑफिसियल नोटिफिकेशन | download pdf |
आधिकारिक वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
SSB head constable recruitment 2023 vacancy details
पोस्ट नाम | GEN | EWS | OBC | SC | ST | total |
हेड कांस्टेबल (इलेक्ट्रीशियन) | 7 | 1 | 4 | 2 | 1 | 15 |
हेड कांस्टेबल (मैकेनिक) | 134 | 18 | 77 | 45 | 22 | 296 |
हेड कांस्टेबल (स्टीवर्ड ) | 2 | _ | _ | _ | _ | 2 |
हेड कांस्टेबल (वेटरनरी) | 13 | 1 | 1 | 6 | 2 | 23 |
हेड कांस्टेबल (कम्युनिकेशन) | 276 | 57 | 94 | 94 | 57 | 578 |
कुल पद | 426 | 77 | 176 | 147 | 82 | 914 |
शैक्षणिक योग्यता
हेड कांस्टेबल इलेक्ट्रिशियन, मैकेनिक, स्टीवर्ड के लिए 10वीं पास और हेड कांस्टेबल पशुचिकित्सा एवं हेड कांस्टेबल संचार के लिए शेक्षणिक योग्यता 12 वीं पास या इसके समकक्ष किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से डिग्री सम्बन्धित ट्रेड से डिप्लोमा होना चाहिए और साथ ही 1 या 2 साल का कार्य अनिभव होना चाहिए।

आयु सीमा
SSB हेड कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष रखी गयी है। इसमें केवल हेड कांस्टेबल मैकेनिक पद हेतु अधिकतम आयु 27 वर्ष तक रखी गयी है। इस भर्ती में आयु की गणना अंतिम तिथि को आधार मानकर की जाएगी। इसके अलावा EWS /OBC /SC /ST और आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार अधिकत आयु में छूट दी जाएगी।
पोस्ट नाम | आयु सीमा |
हेड कांस्टेबल इलेक्ट्रिशियन | 18 से 25 |
हेड कांस्टेबल मैकेनिक पुरुष | 18 से 27 |
हेड कांस्टेबल पशुचिक्तिसा | 18 से 25 |
हेड कॉन्स्टेबल संचार | 18 से 25 |
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पेनकार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- स्थाई प्रमाण पत्र
- 10 वीं प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- मोबाईल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में चयनित होने के लिए आपको इन सब परीक्षाओं को पार करना होगा उसके बाद ही आपका चयन एस.एस.बी हेड कांस्टेबल की भर्ती के लिए किया जायगा। SSB हेड कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए अभ्यार्थियों को निम्न आधार पर चयन किया जाएगा।
- लिखित परीक्षा
- फिजिकल फिटनेस टेस्ट
- फिजिकल मेज़रमेंट टेस्ट
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- अंत में मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जायेगा।
आवेदन शुल्क
एस एस बी हेड कांस्टेबल रिक्रूटमेंट 2023 में सामान्य OBC और EWS वर्ग के लिए आवेदन फीस 100 रुपए रखा गया है। अनसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए किसी भी प्रकार का कोई आवेदन शुल्क जमा नहीं करना होगा। इस भर्ती में अभ्यर्थी ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन शुल्क जमा कर सकते है।
वर्ग का नाम | शुल्क |
EWS/ OBC /UR | 100 /- |
SC | _ |
ST | _ |
शुल्क जमा | online |
हेड कांस्टेबल सैलरी
- हेड कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए युवाओं को उनके पदों के आधार पर ही वेतनमान दिया जायेगा। 25500/- रुपए से 81000 /-रुपए लेवल 4 के देय होगा।
एसएसबी हेड कांस्टेबल आवेदन प्रक्रिया
SSB head constable recruitment 2023 के लिए अगर आप आवेदन करना चाहते है तो आपको निचे दी गयी प्रोसेस को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा।
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, यहाँ पर आप Apply पर क्लिक करें।
- अब नए पेज पर आपको रजिस्टर पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जायेगा, उसमे पूछी गयी जानकारी ध्यान पूर्वक भरें।
- सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना है, इस तरह आपका ऑनलाइन फॉर्म सबमिट हो जायेगा।
- उसके बाद आपको अंत में भविष्य के लिए एक प्रिंट कॉपी अपने पास रखनी है ताकि आपको एडमिट कार्ड निकालने में कोई परेशानी न हो।
SSB Head Constable Recruitment FAQ
SSB हेड कांस्टेबल के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते है।
SSB हेड कांस्टेबल की तिथि 20 मई 2023 से 15 जून 2023 तक आवेदन फॉर्म भरे जायेंगे।
SSB हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 27 वर्ष होनी चाहिए।
SSB हेड कांस्टेबल के लिए शैक्षणिक योग्यता 10 वीं व 12 वीं पास होना ज़रूरी है।