झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के अंतर्गत उत्पाद सिपाही हेतु रिक्त पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती की तलाश कर रहे झारखण्ड के बेरोजगार महिला एवं पुरुष अभ्यार्थियों के लिए झारखंड आबकारी कांस्टेबल में भर्ती होने का यह सुनहरा मौका है।

Get diet and fitness tips in your inbox
Eat better and exercise better. Sign up for the Diet&Fitness newsletter.

हाल ही में झारखण्ड स्टाफ सिलेक्शन कमिशन द्वारा भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है। जो भी योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते है वे ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन फॉर्म भर सकते है। इस भर्ती के तहत कुल 583 रिक्त पदों पर आवेदन प्रक्रिया को जारी किया गया है।
सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहते हो तो एसएसबी कांस्टेबल के इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जल्दी आवेदन करें।
Table of Contents
Jharkhand Excise Constable Recruitment 2023
जेएसएससी ने हाल ही में आबकारी कांस्टेबल भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में अपना करियर बनाना चाहते है तो वे जल्द ही उत्पादन सिपाही की भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है।
आवेदन की तिथि 1 जून 2023 से शुरू हो जाएगी और इसकी अंतिम तिथि 30 जून 2023 तक रखी गयी है।

इस भर्ती में महिला एवं पुरुष दोनों ही आवेदन फॉर्म भर सकते है। भर्ती से जुड़ी जानकारी जैसे आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, शुल्क भुगतान, आयु सीमा, आवेदन तिथि, आवश्यक दस्तावेज आदि की जानकारी नीचे दी गयी है।
Jharkhand Excise constable recruitment 2023 overview
विभाग का नाम | उत्पाद एवं मघ निषेध विभाग |
पद का नाम | उत्पाद सिपाही |
पदों की संख्या | 583 |
शैक्षणिक योग्यता | 10 वीं पास |
आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
आवेदन की तिथि | 1 जून 2023 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 30 जून 2023 |
शुल्क भुगतान | 4 जुलाई 2023 |
नौकरी का स्थान | झारखण्ड |
राष्ट्रीयता | भारत का नागरिक |
ऑफिसियल नोटिफिकेशन | download pdf |
आधिकारिक वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
शैक्षणिक योग्यता
जो भी उम्मीदवार उत्पाद सिपाही पुलिस प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता बोर्ड से 10 वीं एवं 12 वीं होना अनिवार्य है। शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी और अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक कर लें।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पेन कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- स्थाई प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाईल नंबर
- 10 वीं प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
आयु सीमा
उत्पाद सिपाही पुलिस कांस्टेबल 2023 की भर्ती के लिए अभ्यर्थिओं की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष रखी गयी है। इसके अलावा आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी।
सामान्य | 18 से 25 वर्ष |
OBC | 18 से 28 वर्ष |
SC /ST | 18 से 30 वर्ष |
Jharkhand excise constable recruitment 2023 vacancy details
केटेगरी नाम | पदों की संख्या |
UR | 237 |
EWS | 59 |
OBC | 50 |
SC | 148 |
ST | 57 |
BC | 32 |
total | 583 |
चयन प्रक्रिया
झारखण्ड उत्पाद सिपाही 2023 की भर्ती के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता, परीक्षण एवं चिकित्सा जाँच के आधार पर ही उनका चयन इस भर्ती के लिए किया जायेगा।
शारारिक मापदंड
आरक्षण कोटी | ऊंचाई (Hight) | सीना (chest) |
जनरल | 160 cm | 81 cm |
OBC | 160 cm | 81 cm |
SC /ST | 155 cm | 79 cm |
महिला | 148 cm | N/A |
झारखंड आबकारी कांस्टेबल शारीरिक योग्यता
वर्ग | हाइट | चेस्ट |
---|---|---|
जेनेरल | Min- 160cm | Min- 81cm |
ओबीसी (पिछड़ा वर्ग) | Min- 160cm | Min- 81cm |
अनुसूचित जाति | Min- 155cm | Min- 79cm |
अनुसूचित जनजाति | Min- 155cm | Min- 79cm |
महिला (सभी) | Min- 148cm | Not |
आवेदन शुल्क
इस भर्ती में उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग आवेदन शुल्क रखा गया है। सामान्य, OBC और EWS वर्ग के लिए 100 /- रुपए और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए 50 /- रुपए का शुल्क रखा गया है।
वर्ग का नाम | शुल्क का भुगतान |
EWS /OBC | 100 /- |
SC /ST | 50 /- |
झारखण्ड उत्पाद पुलिस कांस्टेबल सैलरी
झारखण्ड उत्पाद सिपाही 2023 की भर्ती में चयन होने के बाद जो वेतन मिलेगा वो लेवल 2 के अनुसार दिया जायगी। 19,900 से 63,200 रुपए तक वेतनमान दिया जायेगा।
अन्य महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन प्रारंभ होने की तिथि 1 जून 2023
- आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2023
- परीक्षा शुल्क शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 4 जुलाई 2023
- आवेदन की प्रविष्टियों में संशोधन करने की अंतिम तिथि 6 से 8 जुलाई 2023 तक
Jharkhand Excise constable Recruitment 2023 अवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आप जेएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- अब यहाँ पर आपको Application form में Jharkhand Excise Constable का नोटिफिकेशन दिखाई देगा।
(लिंक 01 जून 2023 से एक्टिव होगा)
- अब आपको Apply Now पर क्लिक करना है।
- उसके बाद रजिस्ट्रेशन करना होगा, फॉर्म में पूछी गई जानकारी को सावधानीपूर्वक भरें।
- यहाँ पर अपनी डिटेल्स भरनी होगी, उसके बाद अपने डॉक्युमेंट्स फोटो और सिग्नेचर अपलोड करना होगा।
- इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान वर्गों के अनुसार किया जायेगा।
- इस तरह से आपका आवेदन पूर्ण होगा, उसके बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अंत में भविष्य के लिए एक प्रिंट कॉपी अपने पास रख लें ताकि एडमिट कार्ड निकालने में कोई परेशानी न हो।
Jharkhand Excise constable recruitment FAQ
झारखण्ड उत्पाद सिपाही पुलिस लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते है।
झारखण्ड उत्पाद सिपाही पुलिस की भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष राखी गयी है।
किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 वीं और 12 वीं होनी अनिवार्य है।
झारखण्ड उत्पाद सिपाही 2023 की भर्ती में चयन होने के बाद जो वेतन मिलेगी वो लेवल 2 के अनुसार जायेगा। 19,900 से 63,200 रुपए तक वेतनमान दिया जायेगा।