केंद्र सरकार द्वारा अग्निपथ योजना का शुभारंभ किया गया है। इसके अंतर्गत देश के युवाओं को भारतीय सशस्त्र बलों में भारतीय सेना, वायु सेना और नौसेना में भर्ती होने के लिए अवसर प्रदान किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से देश के युवाओं की भर्ती सेना में की जाएगी।
अग्निपथ योजना के अंतर्गत भर्ती किये गए जवानो को अग्निवीर नाम से पुकारा जाएगा। इस योजना के तहत देश के युवाओं को सेना में कुल 4 वर्ष के लिए अपनी सेवा प्रदान करनी होगी। .
भर्ती की तैयारी कर रहे युवा सीमा सुरक्षा बल में होने वाली हेड कांस्टेबल की भर्ती में भी आवेदन कर सकते हैं।

Agniveer Bharti Yojana 2023
हाल ही में अग्निवीर भर्ती योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के अंतर्गत सेना में भर्ती होने के लिए देश के युवाओं को अवसर प्रदान किया जाएगा। जिसमें उन्हें 4 वर्षों के लिए देश की सेवा करने का अवसर मिलेगा। 4 वर्ष की अवधि पूरी होने के बाद उन्हें सेवानिवृत कर दिया जाएगा साथ में सेवा निधि प्रदान की जाएगी।
अग्निवीरों को प्रतिमाह वेतन स्वरूप 30000 रुपए प्रदान किया जाएंगे और इन्हें भी अन्य सैनिकों की तरह मिलने वाले लाभ प्रदान किया जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई अग्निवीर भर्ती योजना में हर साल सभी राज्यों में भर्ती की जाएगी। ।
The Union Home and Cooperation Minister Shri Amit Shah thanked the Prime Minister for the 'Agneepath Yojana' launched by Prime Minister @narendramodi @PIBHomeAffairs @MIB_India @PIB_India https://t.co/BfRP8PI5Qa pic.twitter.com/BNVim2N2vJ
— PIB in Tripura (@PIBAgartala) June 14, 2022
Table of Contents
Agniveer Bharti Yojana 2023 Overview
योजना का नाम | Agniveer Bharti yojana 2023 |
आरम्भ की गयी | रक्षा मंत्रालय द्वारा |
श्रेणी | केंद्र सरकारी योजना |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
लाभार्थी | भारत के युवा नागरिक |
उद्देश्य | प्रमुख सशस्त्र बलों में युवा नागरिकों की भर्ती करना |
लाभ | सशस्त्र बलों में नियुक्ति |
वर्ष | 2023 |
आधिकारिक वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
अग्निवीर भर्ती योजना 2023 का उद्देश्य
केंद्र सरकार द्वारा अग्निवीर सेना भर्ती की शुरुआत की गयी हैं। जिसका मुख्य उद्देश्य देश के युवाओं को सशस्त्र बलों में सेना में भर्ती होने के लिए अवसर प्रदान करना हैं। अग्निवीर योजना के माध्यम से देश के युवा जो सेना में भर्ती होने का सपना देख रहें हैं वे अपने सपने को पूरा कर सकते हैं।
4 वर्ष की अवधि पूरी होने के बाद अग्निवीरों को 11 .71 लाख रुपए की धनराशि सेवा निधि के रूप में दी जाएगी। अग्निवीर सेना भर्ती से मुक्त होकर अग्निवीरों को रोजगार के विभिन्न अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे और उन्हें अन्य सुरक्षा बलों में भर्ती होने के लिए प्राथमिकता दी जाएगी।

अग्निवीर सेना भर्ती योजना के लाभ और विशेषताएं
- देश के ऐसे युवा जो सेना में भर्ती होने का सपना देखते हैं। उन युवाओं के लिए कुल 4 वर्ष के लिए अपनी सेवा प्रदान करने का अवसर प्रदान किया जायगा।
- युवाओं को चयनित होने के लिए रक्षा बलों द्वारा निर्धारित मानदंड को पूरा करना होता हैं।
- चयनित अग्निवीरों को स्थाई सेना में भर्ती होने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया जायगा।
- अग्निवीरों को चिकत्सा सुविधा प्रदान की जायगी।
- अग्निवीरों को अन्य सैनिकों के मुताबिक प्रदान किये जाने वाले सभी भत्तों के लाभ प्रदान किये जाते हैं।
- इस योजना के तहत चयनित अग्निवीरों को 30 वार्षिक छुट्टियां और डॉक्टर के सलाह के आधार पर सिक अवकाश प्रदान किया जाएगा।
- 4 वर्ष का समय पूरा होने के बाद अग्निवीरों को सेवानिवृत कर दिया जाएगा।
- सेवानिवृत के बाद अग्निवीरों को उनके कार्यकाल के लिए सर्टिफिकेट और अवॉर्ड दिया जायगा।
- अग्निवीरों को कार्यकाल की अवधि पूरी हो जाने के बाद किसी भी प्रकार की पेंशन राशि प्रदान नहीं की जाएगी, पेंशन के अलावा उन्हें एकमुश्त धनराशि प्रदान की जायगी।
- अग्निवीरों की कार्यकाल अवधि पूरी हो जाने पर 25 % अग्निवीरों को स्थाई सैनिकों के रूप में नियुक्त कर दिया जायगा।
- अग्निवीरों को योजना के तहत 48000 लाख रुपए का बीमा कवर भी दिया जाएगा। जो की उनकी मृत्यु हो जाने के बाद उनके परिवार वालो को प्रदान किया जायेगा।
- अग्निवीरों की कार्यकाल की अवधि समाप्त हो जाने पर उनके लिए करियर के विकल्प उपलब्ध कराए जाएंगे जिसकी सहायता से वे अपने आगे के जीवन को सुरक्षित कर सकेंगे।
शैक्षणिक योग्यता
- इन पदों में आवेदन करने के लिए आपकों किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10 वी और 12 वीं पास स्नातक से होंना जरुरी हैं।
आयु सीमा
- 17 .5 वर्ष की आयु से लेकर 21 वर्ष की आयु वाले नागरिकों को ही इस योजना में आवेदन करने के लिए पात्र माना जायेगा।
अग्निवीर फिजिकल मानदंड
पद | ऊंचाई | छाती |
अग्निवीर (GD) | 170 cm | 77 cm +5 cm फुलाव |
अग्निवीर (स्टोरकीपर , क्लार्क, टेक्निकल ) | 162 cm | 77 cm +5 cm फुलाव |
ट्रेड्समैन (10 वीं 12 वीं) | 170 cm | 77 cm +5 cm फुलाव |
भर्ती के लिए आवश्यक प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- मेडिकल सार्टिफिकेट
- आवदेक का आधार कार्ड
- शैक्षिक प्रमाण पत्र
- चरित्र प्रमाण पत्र
- नवीनतम पासपोर्ट फोटो
- अविवाहित प्रमाण पत्र
अग्निवीर वेतन व भत्ता
वर्ष | वेतन (हर महीने ) | इन हैंड सैलरी | अग्निवीर का जमा पूंजी में सहयोग | सरकार का जमा पूंजी में सहयोग |
पहला साल | 30000 | 21,000 | 9000 | 9000 |
दूसरा साल | 33000 | 23,100 | 9900 | 9900 |
तीसरा साल | 36,500 | 25,580 | 10,950 | 10,950 |
चौथा साल | 40000 | 28,000 | 12,000 | 12,000 |
चार साल के बाद जमा पूंजी में कुल राशि (सेवा निधि पैकेज) | _ | _ | 5.02 लाख | 5.02 लाख |
अग्निवीर आर्मी भर्ती ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको भारतीय अग्निवीर सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- यहाँ पर कैप्चा कोड को फिल करें।
- अब आपको यहाँ पर JCO/OR Apply/Login पर क्लिक करना है।
- आपके सामने नया पेज खुलेगा जिसमें आपको सबसे पहले अपना पंजीकरण करना होगा। उसके बाद ही आप भर्ती के लिए आवेदन कर पाएंगे।
- अब आप अपना नया पंजीकरण करने के लिए रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
- यहाँ आपके सामने फॉर्म खुलेगा जिसमें आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरनी है और सबमिट कर देना है।
- यहाँ पर आपको अपना Userename और Password भी सेट करना है।
- इस प्रकार से रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा हो जाएगा।
- अब आपको होमपेज पर JCO/OR Apply/Login के ऑप्शन पर क्लिक करके लॉगिन कर लेना है।
- लॉगिन करने के बाद आपको डैशबोर्ड पर भर्ती का नोटिफिकेशन दिखाई देगा।
- यहां पर क्लिक करके आप आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
अग्निवीर आर्मी भर्ती योजना से सम्बंधित प्रश्न
अग्निवीर सेना में भर्ती होने के 3 चरण होते हैं। 1 फिजिकल टेस्ट 2 मेडिकल टेस्ट 3 लिखित परीक्षा।
17.5 से 21 वर्ष होनी चाहिए।
अग्निवीर सेना में भर्ती होने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अग्निवीर सेना भर्ती कुल 4 वर्ष से लिए लागू की गई हैं।